देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता हेमंत पांडे ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों तथा उत्तराखंड की कला, संस्कृति एवं फिल्म जगत से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत एवं प्रतिभाओं से समृद्ध प्रदेश है। राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं कला-संस्कृति के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है। अभिनेता हेमंत पांडे ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्म शूटिंग एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री