
देहरादून
न्यायवाणी – “Voice for Justice”, के तत्वावधान में राजा राममोहन राय अकादमी के सहयोग से 25–26 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) एवं यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें 400 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता रही। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के पूर्व छात्र श्री दीपक शर्मा एवं श्री नीरज शर्मा (निदेशक, न्यायवाणी फाउंडेशन) द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. संजीव चोपड़ा (पूर्व आईएएस एवं क्यूरेटर, VOW) तथा अधिवक्ता राकेश गुप्ता (अध्यक्ष, बार काउंसिल उत्तराखंड) ने छात्रों को सार्थक संवाद के लिए प्रेरित करते हुए राजा राममोहन राय के योगदान एवं संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाओं के माध्यम से वैश्विक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्या सुश्री भारती विष्णोई ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जागरूक एवं जिम्मेदार युवाओं के निर्माण पर गर्व व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्कृष्ट वाद-विवाद, नेतृत्व एवं विश्लेषणात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। बेस्ट स्कूल का पुरस्कार राजा राममोहन राय अकादमी को तथा बेस्ट यूनिवर्सिटी का पुरस्कार जिज्ञासा यूनिवर्सिटी को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक वातावरण में हुआ, जिसने प्रतिभागियों को जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश