देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें 02 व्यक्ति दो युवकों को हॉकी तथा लातों से मारते हुए दिखाई दे रहे है, उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच करते हुए वीडियो में युवकों के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तो वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान युवराज तथा अमन के रूप में हुई, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त युवराज पुत्र चन्दन निवासी कटापत्थर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष को हिरासत में लिया गया है, दूसरे अभियुक्त अमन की तलाश की जा रही है।
अभियुक्तों के विरुद्ध पीड़ित पक्ष की ओर से दी गयी तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उक्त घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा पूर्व में पुलिस को कोई भी सूचना या प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
युवराज पुत्र चन्दन निवासी कटापत्थर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष

More Stories
उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 का दिखा असर, क्षेत्रीय सिनेमा को मिला प्रोत्साहन, राज्य सरकार फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है – मुख्यमंत्री
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान, 7 लाख रू0 मूल्य के हार के मालिक को ढूंढकर किया उनके सुपुर्द
एसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार का पैदल भ्रमण कर लिया पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा, मुख्य बाजारों/ चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के दिये निर्देश