हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल (IPS) के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) हरिद्वार द्वारा देह व्यापार पर एक बड़ी कार्रवाई की गई।
रुड़की शहर के विभिन्न होटलों में अवैध देह व्यापार की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर दिनांक 23/06/2025 को सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी की गई।
इस कार्रवाई में 3 महिलाएं, 2 पुरुष एवं होटल संचालक सहित कुल 6 व्यक्तियों को मौके से हिरासत में लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त होटल का संचालक सूरज पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता व उसके साझेदार निशांत निवासी रुड़की द्वारा लीज पर लेकर किया जा रहा था और वे पिछले तीन वर्षों से इसमें देह व्यापार का संगठित कारोबार चला रहे थे।
ब्रोकर महिला एवं नीरज शर्मा रुड़की क्षेत्र में देह व्यापार के धंधे में काफ़ी सक्रिय हैं वे पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में जेल जा चुके हैं, और ये लगातार होटल संचालक के संपर्क में थे।
पुलिस टीम द्वारा मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। होटल के संचालक सूरज मौके से फरार हो गया तथा उसका साथी निशांत भी मौके पर नहीं मिला, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को थाना गंगनहर लाया गया और सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
*हिरासत में लिये गये आरोपित-*
1. अफजाल पुत्र जाहिद निवासी लक्सर
2. मोहसिन पुत्र इब्राहिम निवासी लक्सर
3. होटल मैनेजर सचिन निवासी पठानपुरा, मलकपुर चुंगी, रुड़की
4. महिला आरोपी
5. महिला आरोपी
6. महिला आरोपी
*पुलिस टीम-*
1. महिला उपनिरीक्षक राखी रावत
2. एएसआई देवेंद्र कुमार
3. हे.का. राकेश कुमार
4. महिला हे.का. बीना गोदियाल
5. का. मुकेश कुमार
6. का. जयराज भंडारी
7. का. दीपक चंद्र

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे