*देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड* के *ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025* के विज़न को सार्थक करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्र में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरुद्ध लगतार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में *थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस* द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 07/06/2025 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर फव्वारा चौकी के पास से एक अभियुक्त को लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की 8.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर *मु0अ0स0 – 212/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*नाम पता अभियुक्त*
*(1)* सुनील उर्फ चक्की पुत्र दलीप यादव निवासी मंगल बस्ती राजीव नगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र – 24 वर्ष ।
*बरामदगी*
कुल 8.20 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग ढाई लाख रुपए)
*पुलिस टीम*
*(1)* उ0नि0 धनीराम पुरोहित चौकी प्रभारी फव्वारा चौक थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
*(2)* कानि0 कुलदीप चौधरी
*(3)* कानि0 सोनू कुमार
*(4)* कानि0 श्रीकांत ध्यानी
*(6)* कानि0 विनोद बचकोटी

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे