
ऋषिकेश
ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने सख्ती शुरू कर दी है। उपाध्यक्ष व सचिव के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण की पांच टीमों ने सोमवार को ऋषिकेश क्षेत्र में छह अनाधिकृत निर्माणों को सील किया है।
ऋषिकेश में अनाधिकृत निर्माणों पर प्राधिकरण ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर गत दिनों ऋषिकेश क्षेत्र के अभियंता के अतिरिक्त सीलिंग हेतु पांच टीमों का गठन किया गया था। उक्त टीमों ने अनाधिकृत निर्माणों की गहन जांच के उपरांत आज ऋषिकेश क्षेत्र में कुल छह निर्माण को सील किया है। आगे भी निरंतर रूप से उक्त कार्रवाई जारी रहेगी। बताया गया की सील किये गए निर्माणों के मामले में पक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाता तो और भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More Stories
कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर, धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद, युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री