देहरादून
दिनांक- 04/04/25 को बसंतविहार निवासी एक युवती द्वारा थाना बसंतविहार पर प्रार्थना पत्र दिया कि विजय नामक लड़के द्वारा उसके साथ विगत 02 वर्षों से, जब वो नाबालिक थी, तब से शारीरिक संबंध बनाते हुए उसकी वीडियो और फोटो को वायरल करने के नाम पर उससे 3,50,000/ रुपए ले लेने तथा धमकी देते हुए और रूपयो की मांग करने के संबंध में दी गयी। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना बसंतविहार पर अंतर्गत धारा 376/384 आईपीसी व 5L/6 पोक्सो अधिनियम बनाम विजय कुमार का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना बसंतविहार पर टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा दिनांक 10 अप्रैल 25 को स्थानीय पुलिस की मदद से अभियुक्त को अजीमनगर, रामपुर, उ०प्र० से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त*
विजय पुत्र बालकिशन निवासी ग्राम कोड का मंजर अजीम नगर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- अ0उ0नि0 नरेंद्र सिंह बंगारी
2- का० नीरज
3- का० चंद्र मोहन

More Stories
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित